क्या मेरा फोन मेरा ब्लड प्रेशर ले सकता है?HealthPlanet

Posted on Mon 5th Dec 2022 : 14:15

अब मोबाइल मापेगा सटीकता से आपका BP, वो भी बस एक एप की मदद से!
आखिरकार स्मार्टफोन अब सही मायनों में स्मार्ट हो गया है। अब स्मार्टफोन की सहायता से बिना कोई स्पेशल तामझाम किए ब्लड प्रेशर को मापा जा सकेगा। खास बात यह है कि यह ब्लड प्रेशर की माप सटीक होगी, यानी जिस पर आप आसानी से भरोसा कर सकें।

जी हां, ब्लड प्रेशर के मापन संबंधी एक ऐसी एप्लीकेशन विकसित कर ली गई है, जो आपको आपके ब्लड प्रेशर की सटीक जानकारी देगी। यह खास एप फिलहाल iPhone X को ध्यान में रखकर बनाई गई है जो कि 'अॉसिल्लोमैट्रिक फींगर प्रेशर मैथड' या 'पीक और पॉप' जैसे नए तरीकों से ब्लड प्रेशर को मापने का काम करती है।

ऐसे लीजिए केवल फोन की सहायता से BP की माप

खास बात यह है कि यूजर को केवल अंगुली से दबाव ही देना होता है। इसके लिए यूजर को अपनी अंगुली से फोन के फ्रंट कैमरा और स्क्रीन वाले भाग को एक साथ दबाना होगा। ऐसा करता ही जैसी ही आपकी धमनी ( वो नस जिससे BP पता चलता है) में प्रेशर विकसित होगा, एप अपना काम कर देगी।

ऐसा करने के लिए एप कैमरा और स्क्रीन में इस्तेमाल तकनीक को ही इस्तेमाल में लेती है। इस रिसर्च में शामिल टीम के वरिष्ठ सदस्य रामाकृष्णन ने बतााया कि iPhone के कैमरा और स्क्रीन में पहले से ही मौजूद अॉप्टिकल और फोर्स सेंसर का इस्तेमाल करते हुए हमने यह कारनामा कर दिखाया।

उन्होंने कहा, "इस तरह से ब्लड प्रेशर मापने से हममें पहले के मुकाबले कहीं अधिक जागरूकता आएगी जो दिल की बीमारियों में कमी लाने में मददगार साबित होगा।"

"इस एप की सबसे बेहतर बात यह है कि इसके इस्तेमाल के लिए आपको अलग से कोई और चीज खरीदने की जरूरत नहीं पड़ती, यह फोन में ही मौजूद सेंसर का बखूबी इस्तेमाल करते हुए अपने काम को अंजाम देती है। फिलहाल एप डेवलपमेंट स्टेज में है, जल्द ही यह लोगों की पहुंच में होगी।"

बदलती हुई जीवन-शैली में हाईपरटेंशन एक बड़े खतरे में रूप में उभरा है, केवल 20 प्रतिशत लोगों का BP ही कंट्राेल में है। ऐसे में इस तरह का अविष्कार लोगों के बहुत काम आने वाला है, इसमें कोई शक नहीं।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info